ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

आप नेताओं को मिल रही धमकी, बदमाशों ने फोन कर दी गाली

11-Nov-2022 04:43 PM

PATNA  : बिहार में आम आदमी पार्टी के नेता को अब धमकी मिलनी शुरू हो गई  है। मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश मिडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा देर रात फोन कर धमकी दी जा रही है। 


दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप), बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलु प्रकाश एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा को फ़ोन कर कल रात को गाली गलौज एवं धमकी दी गयी है। जिसके बाद इस मामले को लेकर  प्रदेश प्रवक्ता बबलु प्रकाश ने पटना के सुल्तान गंज थाने में एक एफ.आई.आर. भी दर्ज करायी है। बताया जा रहा है कि, बिते रात क़रीब 12.19 बजे प्रदेश प्रवक्ता बबलु प्रकाश को एक अज्ञात नंबर से फ़ोन कर भद्दी भद्दी गालियाँ दी गयी और उन्हें देख लेने की भी धमकी दी गयी। रात क़रीब 12.23 बजे उसी नंबर से प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा को भी फ़ोन आया परन्तु फ़ोन उठाने के बाद किसी की आवाज़ स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं दे रही थी। जिसके बाद उन्होंने तेज आवाज में बात करने को कहा उसके उपरांत उहें भी गाली देना शुरू कर दी गई। 


आप के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिन्हा ने कहा कि हमारी पार्टी समय समय पर जनहित के मुद्दों पर सरकार से जनता के हित की बात करती है। कुछ असामाजिक तत्वों को यह बात ठीक नहीं लग रही है इसलिए वो इस तरह की हरकत कर रहे हैं। आप नेताओं ने सरकार से यह माँग की है कि इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए एवं हमें उचित सुरक्षा प्रदान की जाए।