ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का मार्च खत्म : पुलिस ने...

पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का मार्च खत्म : पुलिस ने रोका तो दफ्तर लौट गए सीएम केजरीवाल

19-May-2024 01:50 PM

By First Bihar

DELHI : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं की हो रही गिरफ्तारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बीजेपी दफ्तर का घेराव करने का एलान कर दिया था। तय समय पर आप नेताओं का मार्च बीजेपी दफ्तर के लिए रवाना तो हुए। लेकिन बीच रास्ते में पुलिस ने उनके मार्च को रोक दिया। जिसके बाद केजरीवाल के साथ-साथ सभी आप नेता बीच सड़क पर धरना पर बैठ गए। करीब आधे घंटे तक हंगामा मचाने के बाद केजरीवाल और आप के अन्य नेता वापस लौट गए और मार्च खत्म हो गया।


इस दौरान सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि मिशन झाड़ू के तहत आम आदमी पार्टी के नेताओं पर एक्शन हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आपरेशन झाड़ू चलाया जा रहा है। आप नेताओं के खिलाफ जो कुछ हो रहा है, वह पीएम नरेंद्र मोदी करवा रहे हैं। चुनाव के बाद AAP के बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का इरादा बना लिया है।


बता दें कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दिल्ली के सिविल लाइन्स थाने में मामला दर्ज कराया था। मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि होने के बाद दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। पीए की गिरफ्तारी से भड़के केजरीवाल ने बीजेपी दफ्तर को घेरने का ऐलान कर दिया था। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करा कर पीएम मोदी जेल का खेल खेल रहे हैं।