RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
08-May-2024 01:41 PM
By First Bihar
SAHARSA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से ई-रिक्शा चालक की दबकर मौत हो गई। जबकि एक महिला और पुरुष जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोककर बुरा हाल है।
दरअसल, सहरसा में तेज आंधी और बारिश से एक परिवार उजड़ गया। सहरसा में तेज आंधी में पेड़ गिरने से ई रिक्शा चालक की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, सब्जी बेच रही एक महिला और एक पुरुष भी जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मोर के पास घटी है।
वहीं,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दोनो जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृत ई रिक्शा चालक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रामफल साह टोला वार्ड नं 12 निवासी 42 वर्षीय राजवंत भगत के रूप में हुई है। जबकि दोनों जख्मी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सपटीयाही वार्ड नं 6 निवासी 25 वर्षीय सफीना खातून और दर थाना क्षेत्र के नयाबाजार निवासी 40 वर्षीीय संजय चौधरी के रूप में हुई है।
उधर, घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई सुरज कुमार ने बताया कि मेरा भाई ई रिक्शा लेकर घर जा रहा था। उसी दौरान तेज आंधी में ई रिक्शा पर पेड़ गिर गई। इस हादसे में भाई की दबकर मौत हो गयी। वहीं घटनास्थल के पास सब्जी बेच रही महिला और पुरुष भी पेड़ के नीचे दबने से जख्मी हो गए।