ब्रेकिंग न्यूज़

RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार Bihar Crime News: मामा घर शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों का सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंताओं की बल्ले-बल्ले...बनाए गए S.E. लिस्ट देखें...

ब्रजेश मेहरोत्रा बने बिहार के नये मुख्य सचिव, चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त का जिम्मा, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

ब्रजेश मेहरोत्रा बने बिहार के नये मुख्य सचिव, चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त का जिम्मा, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

02-Mar-2024 09:08 PM

By First Bihar

PATNA: नीतीश सरकार ने ब्रजेश मेहरोत्रा को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया है. शनिवार की शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी. इससे पहले मुख्य सचिव के पद पर तैनात आमिर सुबहानी ने वीआरएस ले लिया था. उसके बाद ब्रजेश मेहरोत्रा को ये जिम्मेवारी सौंपी गयी है.


ब्रजेश मेहरोत्रा 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वे फिलहाल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के साथ साथ संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे. राज्य सरकार ने उन्हें 4 मार्च 2024 से बिहार का मुख्य सचिव बनाया है. 


इसके अलावा विकास आयुक्त के पद पर चैतन्य प्रसाद की तैनाती की गयी है. चैतन्य प्रसाद फिलहाल जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं. राज्य सरकार ने उन्हें विकास आयुक्त बनाने के साथ साथ जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है.


बता दें कि बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने वीआरएस ले लिया हैं. 30 अप्रैल को वे रिटायर्ड होने वाले थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके वीआरएस के आवेदन पर अपनी मंजूरी दे दी है. 


सरकारी सूत्रों के मुताबिक आमिर सुबहानी को बिहार विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. हालांकि उनके बीपीएससी अध्यक्ष बनने की भी चर्चा हो रही है. अतुल प्रसाद के सेवानिवृत होने के बाद बीपीएससी के अध्यक्ष का पद खाली है और उसे अतिरिक्त प्रभार के सहारे चलाया जा रहा है. वहीं विकास आय़ुक्त विवेक कुमार सिंह ने भी वीआरएस ले लिया था. उन्हें रेरा का अध्यक्ष बनाया गया है. उसके बाद इस पद पर चैतन्य प्रसाद की तैनाती हुई है.