बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
30-Jun-2020 12:43 PM
DESK: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के सात स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. सभी को भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.
ड्राइवर से लेकर बॉडीगार्ड तक पॉजिटिव
बताया जा रहा है कि आमिर खान के ड्राइवर, 2 बॉडीगार्ड, रसोइया समेत सात स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकले हुए हैं. जिसके बाद हड़कंप मच गया है.आमिर खान ने कहा कि मेरे स्टाफ में कुछ सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पता चलते ही उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. बीएमसी की ओर से मेडिकल सुविधा दी गई है. इसको लेकर मैं बीएमसी का शुक्रगुजार हूं.
खुद टेस्ट कराने गए
स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आमिर ने कहा कि मैं अपनी मां के साथ टेस्ट कराने के लिए जा रहा हूं. फैंस दुआ करे की रिपोर्ट निगेटिव हो. बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड कलाकार के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकले चुके हैं. इसमें करण जौहर, बोनी कपूर, अमृता अरोड़ा, सोफी चौधरी, ताहिर राज भसीन के पिता और मोनिका डोगरा की मां भी कोरोना का शिकार हो गये थे. इसके अलावे संगीतकार वाजिद और निर्माता अनिल सूरी कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है.