ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / आम के बगीचा में बैठे युवक को अपराधियों ने मारी गोली : इलाके...

आम के बगीचा में बैठे युवक को अपराधियों ने मारी गोली : इलाके में दहशत का माहौल

01-Jun-2024 02:12 PM

By First Bihar

MUNGER :  बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आम के बगीचा में बैठे युवक को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना नजदीकी थाने को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थानाक्षेत्र के शंकरपुर इलाके में एक युवक अपने आम के बगीचे में बैठा हुआ था। तभी चार-पांच की संख्या में आए अपराधियों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घायल युवक की पहचान वनकर्मी वरुण यादव का छोटा बेटा 14 वर्षीय चांद के रूप में की गई है। 


बताया जा रहा है कि चांद अपने भाई और दोस्तों के साथ बैठा हुआ था, तभी वहां पड़ोस में ही रहने वाले चार पांच अपराधी किस्म के लोग आ धमके। जिसमें से एक अरुण यादव ने गोली चला दी, जो चांद के सर को छूते हुए निकल गई और वह घायल हो गया। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने घायल चांद को इलाज के लिय सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। 


उधर, इस घटना की सूचना के बाद पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि पड़ोस के चार पांच अपराधी किस्म के लोग हैं, जिसमे चंदन, सुधाकर, मन्नू, शिवम, अरूण, गोरख यादव आदि शामिल हैं। जिनका काम शराब बेचना और अन्य असामाजिक कामों को अंजाम देना है। ये लोग बगीचा के बगल की एक दुकान में शराब बेचते हैं। बगीचा में जब ये लोग बैठते हैं तो उन लोगों को शराब बेचने में काफी परेशानी होती है। उन अपराधियों ने इस तरह ही घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने का काम किया है। इससे पहले भी इन लोगों के द्वारा अपना वर्चस्व बनाने को लेकर मारपीर की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।