ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / आम बजट को पप्पू यादव ने मोदी सरकार की विदाई वाला बजट बताया,...

आम बजट को पप्पू यादव ने मोदी सरकार की विदाई वाला बजट बताया, कहा- हर साल की तरह इस साल भी बिहार के साथ धोखा

01-Feb-2023 08:49 PM

By First Bihar

PATNA: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारण ने आज अपना 5वां बजट पेश किया। बजट के पेश होने के बाद विपक्षी दल इसे चुनावी और साधारण बजट बता रहे हैं। खुद जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने इसे मोदी सरकार की विदाई वाला बजट बताया। कहा कि यह भारत सरकार का आखिरी बजट है। इस बजट में बिहार के लिए कुछ भी नहीं है। बिहार के साथ लगातार धोखा होता आया है और हर बार की तरह इस बार भी बिहार को धोखा ही मिला है।


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बजट में कॉरपोरेट जगत को खुश रखा गया है। कॉरपोरेट जगत के लोगों के लिए जितना करना चाहिए था उससे भी ज्यादा इनका ख्याल रखा गया है। किस-किस कॉरपोरेट जगत को खुश करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा किया है। यह मोदी जी ही बताये।


इस दौरान पप्पू यादव ने बजट का सही अर्थ बताया। कहा कि ब का मतलब 'ना बाजार' ज का मतलब 'ना जनता' और ट का मतलब 'ना टका रुपया' बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में ना तो महंगाई के लिए कुछ किया गया है और ना ही बेरोजगारी के लिए ही सोचा गया है। महिला और युवाओं के लिए भी कुछ नहीं है। बिहार के साथ लगातार धोखा होता आया है और आज भी धोखा ही नसीब हुआ है।   


पप्पू यादव ने कहा कि करीब ढाई लाख करोड़ GST और VAT टैक्स बिहार ने वसूल कर केंद्र सरकार को दिया लेकिन एक तिहाई पैसा भी बिहार को केंद्र ने नहीं दिया। केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार सरकार के साथ सौतेलापन का व्यवहार किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट आज पेश किया उसमें बिहार गायब है। बिना बिहार के भारत की तरक्की नहीं की जा सकती है। लोगों ने उम्मीद लगा रखी थी कि 2023-24 का बजट आमलोगों की उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगा लेकिन सोचा कुछ हुआ कुछ। हर साल की भांति इस साल भी बिहार के साथ धोखा के सिवाय कुछ नहीं मिला। ना महंगाई की चिंता की गयी और ना ही बेरोजगारी का ख्याल रखा गया।