ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / news / आम आदमी पार्टी ने जारी किया पोस्टर, नीतीश को 'दुशासन' तो केजरीवाल को...

आम आदमी पार्टी ने जारी किया पोस्टर, नीतीश को 'दुशासन' तो केजरीवाल को बताया 'कृष्ण'

27-Aug-2020 09:56 AM

PATNA : बिहार में चुनावी साल की शुरूआत से ही पोस्टर वॉर चलता आ रहा है. आमतौर पर पोस्टरों के जरिए आरजेडी और जेडीयू के बीच सीधी सियासी जंग चलती नजर आती है, हांलाकि कांग्रेस भी इस लड़ाई में कूदी है और कई बार कांग्रेस की तरफ से भी जेडीयू-बीजेपी के खिलाफ पोस्टर लगाये गये हैं. लेकिन विधानसभा चुनाव से ऐन पहले अब आम आदमी पार्टी भी इस पोस्टर वॉर का हिस्सा बन गयी है.


दरअसल, पटना की सड़कों पर आम आदमी पार्टी की ओर से महाभारत की थीम पर आधारित पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार को दुशासन के रूप में बिहार का चीर हरण करते दिखाया गया है. जबकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कृष्ण की भूमिका में दिखाया गया है. पोस्टर के ऊपर 'आप' सांसद संजय सिंह की भी तस्वीर है.


इस पोस्टर में पीएम मोदी को धृतराष्ट्र बताया गया है. इसके अलावा लालू, तेजस्वी, सुशील मोदी, सोनिया गांधी सबकी तस्वीर इस पोस्टर में है. चुनाव के ठीक पहले आम आदमी पार्टी द्वारा लगाये गये इस पोस्टर से यह सवाल भी पनप रहा है कि क्या बिहार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की एंट्री भी होने वाली है? यह सवाल इसलिए है क्योंकि इससे पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई पोस्टर नहीं लगाया गया था, साथ ही इस पोस्टर में एक नारा भी लिखा है, 'केजरीवाल लाओ बिहार बचाओ'. जाहिर है कि इस बात का संकेत है कि अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को दिखाते हुए आम आदमी पार्टी बिहार में एंट्री की तैयारी में है.