ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / आखिरी चरण के मतदान में मौसम ढाएगा सितम, सभी 8 सीटों पर 40...

आखिरी चरण के मतदान में मौसम ढाएगा सितम, सभी 8 सीटों पर 40 डिग्री के पार रहेगा पारा

29-May-2024 10:31 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर अब महज कुछ दिनों का समय बचा है। देश भर में अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होना है। ऐसे में अब इस चरण के चुनाव को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने तरफ से यह अपडेट दिया गया है कि  लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान भीषण गर्मी के बीच होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।


दरअसल, सातवें एवं आखिरी चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, जिनमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, काराकाट, सासाराम, जहानाबाद और नालंदा शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून तक दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। ऐसे में आठों सीटों पर 1 जून को मतदान के दिन हीटवेव की स्थिति रहने और झुलसाने वाली गर्मी पड़ने की आशंका नजर आ रही है। इसका प्रभाव वोटिंग प्रतिशत पर पड़ सकता है। 


वहीं, आखिरी चरण की आठ सीटों पर मतदान से चार दिन पहले सियासी और मौसम का मिजाज दोनों तल्ख हो गए हैं। अखाड़े में जी-जान से जुटे दिग्गज उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की मौसम भी जैसे अग्निपरीक्षा लेने में जुटा है। लगता है मौसम और चुनावी मशक्कत के बीच भी एक जंग छिड़ी हुई है। मंगलवार को आखिरी चरण वाली बिहार की आठों सीटों के इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। 


आखिरी चरण वालीं बिहार की आठों सीटों पर लोकसभा चुनाव का प्रचार का दौर अंतिम चरण में है। इस बीच भीषण गर्मी ने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही मतदाताओं के सामने भी परेशानी खड़ी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों का अधिकतम तापमान अभी 42 से 47 डिग्री सेल्यिसय के बीच चल रहा है। 


उधर, रडार और उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार 1 जून को वोटिंग के दिन भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इन लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को भीषण गर्मी के बीच ही मतदान करना पड़ सकता है। बीते 24 घंटे के भीतर काराकाट में 47, बक्सर में 46.4, सासाराम में 43.8, आरा में 45.6, पाटलिपुत्र एवं पटना साहिब में 42.8, नालंदा में 44.1 और जहानाबाद में 46.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।