Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल
05-Jun-2024 03:36 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी होने के बाद पीएम मोदी ने अपना इस्तीफा सौंपने से पहले कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने अपने मंत्रियों को कई अहम टिप्स दिये और इस चुनाव के परिणाम को लेकर भी उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। उसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपते हुए उनके समक्ष नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
दरअसल, निवर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट मीटिंग बुधवार को की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब वह 8 जून को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले सकते हैं। इस बीच उन्होंने आखिरी कैबिनेट में अपने सहयोगियों से कहा कि हार और जीत तो राजनीति का हिस्सा है। नंबरगेम तो चलता रहता है।
उधर, इस बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा कि सत्ता और संगठन हर जगह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं और आगे भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अच्छे से काम किया है, बहुत मेहनत की है। मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया और सभी को धन्यवाद दिया। अपने मंत्रियों के साथ बैठक करने के बाद मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे थे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और कहा कि आप नई सरकार के गठन तक अपने मंत्रियों के साथ कामकाज संभालते रहने का निर्देश दिया है।