ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / IND VS ENG: आखिरी मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत...

IND VS ENG: आखिरी मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह हुए बाहर

27-Feb-2021 02:12 PM

DESK : इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों में से तीन मैच पूरी हो चुके हैं और टीम इंडिया इंग्लैंड से  2-1 से आगे है. आखिरी पारी के पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के नंबर वन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में मैदान पर नहीं उतरेंगे. दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने यह अहम फैसला अपने कुछ निजी कारणों के वजह से किया है. जिसके बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक बुमराह को टीम से रिलीज कर दिया गया है.


हालांकि इस बात की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है कि आखिर जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट में क्यों नहीं खेलेंगे. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह ने कुछ निजी कारणों से आखिरी टेस्ट में नहीं खेलने की रिक्वेस्ट की थी जिसके बाद उनके रिक्वेस्ट को मंजूर कर लिया गया है. इसके साथ ही बुमराह को टीम से रिलीज भी कर दिया गया है.


आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने तीसरे टेस्ट में सिर्फ 6 ओवर गेंदबाजी की थी. वही दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया था. इसके अलावा बात करें बुमराह के रिप्लेसमेंट कि तो टीम ने यह फैसला किया है कि जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में किसी और खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा.


वहीं जसप्रीत बुमराह के आउट होने पर टीम इंडिया आखिरी टेस्ट में इशांत शर्मा के जोड़ीदार के तौर पर मोहम्मद सिराज को मैदान में उतार सकती है. मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.


फ़िलहाल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लिमिटिड ओवर सीरीज में खेलेंगे या नहीं इसके बारे में किसी भी तरह कि जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन बुमराह का चयन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए हुआ है. लेकिन बायो बबल से बाहर जाने की वजह से उनके खेलने पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है. बुमराह टीम के साथ दोबारा कब जुड़ेंगे इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.


वहीं अब बुमराह के बाहर होने के बाद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है. सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 4 मार्च को खेला जाना है.