ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / 'आखें निकाल चेहरा को तेजाब से जलाया ...', युवक की हत्या से इलाके...

'आखें निकाल चेहरा को तेजाब से जलाया ...', युवक की हत्या से इलाके में मची सनसनी

26-Aug-2024 12:02 PM

By First Bihar

PURNIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक की दोनों आंखें निकाल ली और फिर चेहरा को तेजाब से जलाया। इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया में युवक की हत्या की घटना सामने आयी है। यहां एक युवक को इतनी दर्दनाक तरीके से मारा गया कि जानने के बाद लोगों में सनसनी फैल गयी है। पहले युवक की दोनों आंखें निकाल ली गयी है और पहचान छिपाने के लिए चेहरा को भी तेजाब से जलाया गया है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी है। 


बताया जा रहा है कि, जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है। घटनास्थल पर पहुंचे मरंगा थाना के दारोगा अवधेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है। उन्होंने बताया कि घटना को कहीं और अंजाम दिया गया है इसके बाद शव को यहां पेड़ ले लटकाया गया है। 


उधर,मृतक को देखने से लगता है कि उसकी उम्र 40 साल के आसपास होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह झाड़ियों से होकर गुजरते हुए उनकी नजर लीची के पेड़ से लटकी लाश पर पड़ी। शव को देखकर लगता है कि किसी ने मारपीट कर इसकी हत्या कर दी।  इस घटना से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग बता रहे हैं कि रात के अंधेरे में घटना को अंजाम दिया गया है। डेड बॉडी को छोड़कर मौके पर कुछ भी नहीं मिला। 


आपको बताते चलें कि, मरंगा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर यह तीसरी घटना है। इससे पहले एक महिला का अज्ञात शव मिला था। दूसरा एक युवक का झाड़ी में शव मिला था। स्थानीय युवक ने बताया कि 6 से 7 दिन पहले हत्या की गयी है. युवक के पॉकेट में मोबाइल भी मिला है। इसी मोबाइल से मृतक की पहचान होगी और घटना का राज खुल सकेगा. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।