ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / news / आकाश यादव के LJP में शामिल होने पर पहली बार तेजप्रताप ने खोली...

आकाश यादव के LJP में शामिल होने पर पहली बार तेजप्रताप ने खोली जुबान और कह दी बड़ी बात....

28-Aug-2021 03:27 PM

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पिछले कुछ दिनों से अपने सहयोगी आकाश यादव को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद आकाश यादव ने पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली लोजपा का दामन थाम लिया है। आकाश यादव के लोजपा में शामिल होने पर तेजप्रताप ने कहा कि उसके जाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि इससे मीडियो को लॉस हुआ है।


तेजप्रताप यादव पिछले कुछ दिनों से वृंदावन और दिल्ली के दौरे पर थे। वृंदावन में अपने गुरू वल्लभाचार्य जी से मुलाकात की वही दिल्ली में अपने दोस्त चैतन्य पालित से घर जाकर मिले और परिवार के साथ डिनर की। वही दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की। जिसके बाद तेजप्रताप पटना लौट आए। 


पटना लौटने के बाद तेजप्रताप से जब मीडियाकर्मियों ने आकाश यादव के लोजपा में शामिल होन पर सवाल पूछा तो तेजप्रताप ने बड़े बेफिक्र अंदाज में कहा कि देश में लोकतंत्र है और लोकतंत्र में अपनी बात रखने की सबको आजादी है। 


जब तेजप्रताप से यह पूछा गया कि आपके हनुमान आकाश यादव के जाने से आपको कितना बड़ा लाॅस हुआ है। इस पर तेजप्रताप ने कहा कि इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता बल्क लॉस मीडिया को हुआ है। 


वहीं आकाश यादव के पार्टी छोड़ने के बाद तेजप्रताप यादव जिस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस घटनाक्रम का तेजप्रताप यादव पर कोई असर नहीं हैं और वो बेहद कूल नजर आ रहे हैं। 


आकाश यादव का लोजपा में शामिल होना तेजप्रताप यादव के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि आकाश यादव तेजप्रताप यादव के विश्वसनीय सहयोगी माने जाते रहे हैं। तेजप्रताप यादव और आकाश यादव के संबंधों की घनिष्ठता को इसी आधार पर समझा जा सकता है कि जहां तेजप्रताप यादव छात्र राजद के संरक्षक हैं तो उन्हीं के साथ आकाश यादव छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष थे। 


पिछले दिनों छात्र राजद की बैठक के पोस्टरों से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ही गायब कर दिया गया था। इसके बाद सियासी माहौल गर्म हो गया था। तेजस्वी की फोटो गायब करने के पीछे आकाश यादव को ही सबसे बड़ा जिम्मेदार माना गया। इस वजह से राजद में आंतरिक राजनीति गर्म हो उठी। फिर बैठक में छात्रों के बीच तेजप्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद को हिटलर तक कह दिया। जिसके बाद घमासान और तेज हो उठा। जगदानंद नाराज होकर चले गए। जैसे तैसे मना कर उन्हें वापस लाया गया। 


अब तक छात्र राजद को ज्यादा तवज्जो नहीं देने वाले जगदानंद सिंह ने तेजप्रताप के सिपाहसलार आकाश यादव की छुट्टी कर दी और गगन यादव को छात्र राजद की कमान सौंप दी। तेजप्रताप ने इसके खिलाफ मोर्चा भी खोला लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। उधर आकाश भी नहीं मानें। तेजप्रताप को टाटा बाय-बाय किया और पशुपति कुमार पारस के बंगले में प्रवेश कर गए। छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष रहें आकाश यादव अब छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं।