मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-Jun-2023 10:58 AM
By First Bihar
PATNA: आज CM नीतीश 18 विभागों की 2500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे CM आवास एक अन्ने मार्ग में होगा. जहां भवन निर्माण विभाग और बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा 189 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा. इस कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे.
कुल 18 विभागों की 106 योजनाओं का CM आज उद्घाटन करेंगे. इस योजनाओं की लागत 1340.46 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही 83 योजनाओं का CM शिलान्यास भी करेंगे, जिसकी लागत 1189.87 करोड रुपये होगी. कार्यक्रम का भवन निर्माण विभाग और सूचना और जनसंपर्क विभाग के साइट्स पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. बता दें सुबह में CM संपूर्ण क्रांति के मौके पर पटना के गांधी मैदान स्थित JP की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद जनता दरबार में लोगों की शिकायत का ऑनस्पॉट निष्पादन भी करेंगे.
इस खास मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ अन्य कई विभागों के मंत्री और सचिव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. पशु और मत्स्य संसाधन विभाग, भवन निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विभाग, परिवहन विभाग, साइंस टेक्नोलॉजी विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा कल्याण विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री और अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें इन्हीं के विभागों के भवन का उद्घाटन और शिलान्यास आज होना है.