Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा
23-Mar-2021 07:13 AM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज सदन के अंदर नहीं बल्कि सड़क पर युवाओं के साथ मार्च करते नजर आएंगे। जी हां, तेजस्वी यादव आज युवा आरजेडी की तरफ से विधानसभा घेराव करने निकलेंगे। युवा आरजेडी में बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा है और तेजस्वी यादव खुद इसका नेतृत्व करेंगे। हालांकि तेजस्वी यादव के इससे मार्च को जिला प्रशासन ने अपनी मंजूरी नहीं दी है।
असम के तिनसुकिया में रैली को संबोधित करने के बाद तेजस्वी यादव सोमवार की शाम ही पटना लौट गए थे। तेजस्वी यादव ने पटना पहुंचते ही ऐलान कर दिया था कि वह विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे से गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर पर आरजेडी के युवा कार्यकर्ता इकट्ठे होंगे और 11:30 बजे नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में विधानसभा घेराव के लिए मार्च से शुरू होगा। माना जा रहा है कि इस मार्च को जिला प्रशासन आगे नहीं बढ़ने देगा। युवा आरजेडी के मार्च को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है।
मार्च से शुरू होने के पहले नेता प्रतिपक्ष एक तेजस्वी यादव आज सुबह 10 बजे एक प्रेस वार्ता भी करेंगे। तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर प्रेस को संबोधित करेंगे। संभव है कि युवा आरजेडी के मार्च को प्रशासन की तरफ से मंजूरी नहीं मिलने के मसले पर भी तेजस्वी अपनी बात रखेंगे। तेजस्वी यादव ने विधानसभा घेराव को लेकर ट्विटर के जरिए युवाओं से जुड़ने की अपील की है। तेजस्वी ने कहा है कि न रुकना है, न थमना है.. निरंकुश सत्ता के समक्ष झुकना नहीं है। तेजस्वी ने कहा है कि हम आरजेडी के साथियों संग बेरोजगारी और अन्य मुद्दों के साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के गठन के विरोध में विधानसभा का घेराव करेंगे।