Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत
22-Feb-2021 07:57 AM
PATNA : बिहार सरकार आज विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी. वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद बजट पेश करेंगे. वित्त मंत्री के तौर पर तार किशोर प्रसाद का यह पहला बजट होगा लेकिन आर्थिक चुनौतियों के बीच बजट को संतुलित बनाए रखना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. कल बजट पेश करने से पहले तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि चुनाव के समय में एनडीए ने जनता से जो भी वादे किये थे उन वादों पर खरा उतरने वाला बजट होगा साथ ही कोरोना के कारण बिहार की अर्थव्यवस्था पीछे चली गई है उसे भी पटरी पर लाने का काम इस बजट के जरिये नीतीश सरकार करेगी.
सोमवार को सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही होगी. उसके बाद सदन में ध्यानाकर्षण सूचना है और उस पर सरकार का जवाब लिया जाएगा. भोजन अवकाश के बाद 1 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी तो उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद अपना पहला बजट सदन में पेश करेंगे. कोरोना महामारी के दौर में आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार राज्य सरकार का बजट का आकार पहले से कोई बहुत ज्यादा बड़ा नहीं होगा. बीते साल सरकार का 2 लाख 11 हजार 761 करोड़ रुपए का था जो इस बार लगभग 2 लाख 15 हजार करोड़ रुपए होने का अनुमान है.
कोरोना जैसी महामारी के कारण केंद्र सरकार की वित्तीय स्थिति भी प्रभावित हुई है. उसका कर संग्रह कम हुआ है. लिहाजा बिहार सरकार के भी कर संग्रह पर असर पड़ना स्वाभाविक है. बिहार में शराबबंदी के कारण पहले ही कर संग्रह का आकार छोटा होता रहा है और ऐसे में पेट्रोल-डीजल जैसे उत्पादों पर राज्य सरकार की तरफ से लगाया जाने वाला टैक्स राजस्व संग्रह का एक बड़ा जरिया है. देशभर में पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन इसके बीच इस बात की उम्मीद ना के बराबर है कि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर अपनी तरफ से लगाने जाने वाले टैक्स में कोई कटौती करेगी. फिलहाल पेट्रोल पर लगभग ₹26 और डीजल पर लगभग ₹19 का टैक्स बिहार सरकार की तरफ से लगाया जाता है.