Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
20-May-2024 09:32 AM
By First Bihar
SIWAN : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छठे चरण के तहत होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज सिवान और बाल्मीकि नगर में एक बार फिर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सीएम का बाल्मीकि नगर में एसएस उच्च विद्यालय मेनाटांड़ स्टेडियम में जनसभा होगी तो वहीं सिवान में मैरवा स्थित हरिराम उच्च विद्यालय खेल मैदान में रैली आयोजित होगी।
दरअसल, एक तरफ आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ छठे फेज के लिए जोर-शोर से प्रचार हो रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार आज सिवान और बाल्मीकि नगर में जेडीयू उम्मीदवारों के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे। सीएम नीतीश कुमार पिछले तीन दिनों में 7 जनसभा कर चुके हैं। उनके प्रचार का लगातार चौथा दिन है। सिवान और बाल्मीकि नगर दोनों जगहों पर जेडीयू के उम्मीदवार हैं।
मालूम हो कि, सिवान में जहां नीतीश कुमार ने 2019 में चुनाव जीतने वाली कविता सिंह को टिकट नहीं दिया है। उनके स्थान पर विजयलक्ष्मी को मैदान में उतारा है। यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, इसकी वजह यह है कि यहां से राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी चुनावी मैदान में हैं। तो वहीं बाल्मीकि नगर में नीतीश कुमार ने एक बार फिर सुनील कुमार पर ही भरोसा जताया है।
आपको बताते चलें कि,बिहार में सात चरणों में चुनाव हो रहा है। आज के बाद दो चरण और बच जाएंगे, जिसमें 16 लोकसभा सीट पर चुनाव होना है। प्रत्येक चरण में 8-8 सीट पर चुनाव होगा। सभी सीट एनडीए की सीटिंग सीट है। इसलिए एनडीए के दिग्गज नेताओं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री भी अपनी ताकत लगा रहे हैं।