ब्रेकिंग न्यूज़

Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ

आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार 9 वीं बार लेंगे CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम !

आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार 9 वीं बार लेंगे CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम !

28-Jan-2024 01:23 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अगस्त 2022 से चल रही नीतीश-तेजस्वी की  सरकार खत्म हो गई है। नीतीश कुमार ने राज भवन जाकर महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यपाल से उस सरकार को समाप्त करने आग्रह किया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को अग्रिम बधाई दी है। इसके आलावा  शाम 5 बजे राजभवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मु्ख्यमंत्री बनेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। वे दिल्ली से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। नीतीश के साथ बीजेपी से दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के डिप्टी सीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार सुबह हुई जेडीयू की विधायक दल की बैठक में इस्तीफे का ऐलान किया। इसके बाद वे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद बीजेपी और जेडीयू के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान हुआ। नीतीश कुमार के आवास पर फिर एनडीए की संयुक्त विधायक दल की बैठक हुई। इसमें नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। बीजेपी और जेडीयू के साथ हम पार्टी ने भी सरकार को अपना समर्थन दिया है।दोपहर करीब पौने एक बजे नीतीश कुमार एनडीए के विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे। 


नीतीश कुमार  ने राज्य में नई सरकार के गठन का प्रस्ताव राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को सौंपा। बिहार में महागठबंधन सरकार के पतन के महज एक घंटे के भीतर ही एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव नीतीश ने राज्यपाल को सौंप दिया। भले ही जेडीयू और बीजेपी के नेता पिछले दो दिनों से इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे थे। मगर माना जा रहा है कि इसकी स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी। राजभवन के बाहर जेडीयू और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।