ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / news / आज शाम राहुल और नीतीश की मुलाकात, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मिलने...

आज शाम राहुल और नीतीश की मुलाकात, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मिलने का कार्यक्रम

05-Sep-2022 12:29 PM

PATNA : जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक राहुल गांधी से नीतीश कुमार की मुलाकात शाम 6:00 बजे बताई जा रही है। मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।


दरअसल, बीजेपी से अलग होने के तुरंत बाद सीएम नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया था कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ देशभर के विपक्षी दलों को एक मच पर लाएंगे और केंद्र की सत्ता से बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा था कि विपक्ष के कई दलों से उनकी बातचीत चल रही है। इस बीच तेलंगाना के सीएम केसीआर पटना पहुंचे थे और दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी।


इधर, जेडीयू की तीन दिवसीय बैठक यह प्रस्ताव पारित हुआ कि नीतीश कुमार दिल्ली जाकर विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे। मिशन 2024 के प्लान के तहत ही सीएम आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं। जहां वे राहुल गांधी से मुलाकात करने के साथ ही महागठबंधन के अन्य दलों के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे।


बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री संजय झा और मंत्री अशोक चौधरी भी दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में नीतीश कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ साथ विपक्ष के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान नीतीश एनसीपी नेता शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कुमारस्वामी, डी राजा, सीताराम येचुरी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत लेफ्ट के अन्य नेताओं से भी मिलेंगे।