ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
12-May-2021 08:09 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर पहुंचेंगे दिवंगत सांसद के बेटे ओसामा से तेज प्रताप मुलाकात करने वाले हैं आपको बता दें कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद अब तक के लालू परिवार का कोई सदस्य उनके परिवार से मुलाकात नहीं कर पाया है तेज प्रताप यादव लालू परिवार के पहले ऐसे सदस्य होंगे जो शाहबुद्दीन के परिजनों से मुलाकात करेंगे.
कोरोना संक्रमित होने के कारण मोहम्मद शहाबुद्दीन का पिछले दिनों दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में निधन हो गया था. शहाबुद्दीन अपने ऊपर चल रहे कई आपराधिक मामलों को लेकर दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे और वही संक्रमित हुए शाहबुद्दीन की मौत के बाद लगातार उनके समर्थक लालू परिवार के ऊपर सवाल खड़े करते रहे हैं. आरजेडी नेतृत्व के खिलाफ शाहबुद्दीन समर्थकों की नाराजगी सामने आ चुकी है. हालांकि शहाबुद्दीन के परिजनों ने अब तक इस मामले पर अपनी जुबान नहीं खोली है. लालू यादव और तेजस्वी यादव को लेकर शाहबुद्दीन समर्थकों में नाराजगी के बीच आज तेज प्रताप यादव की एंट्री होने वाली है.
इससे पहले राजद के कई विधायकों और नेताओं के अलावा कई दलों के नेता भी ओसमा से मिलने शहाबुद्दीन के घर जा चुके हैं. गौरतलब है कि शहाबुद्दीन के कोरोना के कारण हुए निधन के बाद से उनके समर्थकों में लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है. शहाबुद्दीन के समर्थक यह मानते हैं कि लालू यादव या उनके परिवार ने उनके नेता को बचाने की कोई पहल नहीं की. जब उन्हें दफनाने की बात हुई तब भी लालू यादव से कोई मदद नहीं मिली. इस बात पर आरजेडी के विधायकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है. इस नाराजगी को दूर करने में अब तेजस्वी के करीबी विधायक जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में आज खुद तेज प्रताप यादव शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात करने पहुँचने वाले हैं.