Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर
27-Jan-2024 02:06 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अभी भी सियासी सस्पेंस खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। बिहार सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी के बीच मनमुटाव खुलकर सामने आ गया है। अब एनडीए सरकार का कल बनाना लगभग तय हो गया है। इससे पहले बिहार की सियासी उथल-पुथल के बीच 'हम' पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने आज शाम 7:00 बजे पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक 12 स्टैंड रोड में होगी।
वहीं, आरजेडी के राजद सांसद अहमद अशफाक ने कहा कि अब जेडीयू और आरजेडी का रिश्ता टूट चुका है। बिहार राजनीति को 19 साल तक अस्थिर रखा। बिहार की जनता नीतीश को मांग नहीं करेगी। इसके साथ ही पटना में सीएम आवास में चल रही जेडीयू की कोर कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। ललन सिंह, संजय झा, विजेंद्र यादव समेत कई नेता बाहर निकल आए हैं।
इसके साथ ही आरजेडी और जेडीयू की दूरी की खबर के बीच जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस के गैर-जिम्मेदाराना और अड़ियल रवैये के कारण 'इंडिया' गठबंधन टूटने की कगार पर है। इसके साथ ही बिहार में जारी राजनीतिक घमासान के बीच भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े पटना पहुंच चुके हैं। और पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बिहार की राजनीति पर चर्चा कर रहे है। शाम को 7 बजे फिर से कोर कमेटी की बैठक होगी। लेकिन उससे पहले शाम 4 बजे बिहार बीजेपी के विधायकों की भी मीटिंग होगी। जिसमे पार्टी के सभी विधायक, सांसद, मोर्चा अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।