ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Bihar By-Election 2024: आज शाम 5 बजे से थम जाएगा उपचुनाव के लिए...

Bihar By-Election 2024: आज शाम 5 बजे से थम जाएगा उपचुनाव के लिए प्रचार-प्रसार, दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत

11-Nov-2024 10:35 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज सोमवार (11 नवंबर) को शाम 5 बजे प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा। उपचुनाव के लिए 13 नवंबर बुधवार को वोटिंग होनी है।इस बार राज्य की बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। एनडीए और महागठबंधन के अलावा जन सुराज के आने से इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 


जानकारी के अनुसार, इन चार निर्वाचन क्षेत्रों में से गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। वहीं, रामगढ़ से सबसे कम 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि तरारी विधानसभा में 10 उम्मीदवार और इमामगंज सीट पर 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, इनके अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। यहां 13 नवंबर को चुनाव होने के 10 दिन बाद 23 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव का परिणाम सामने आएगा। 


वहीं इस चार सीटों की अलग -अलग बात करें तो रामगढ़ सीट की बात करे तो यहां से राजद ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजित सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। अजित सिंह के बड़े भाई सुधाकर सिंह के लोकसभा चुनाव में बक्सर से सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी. वहीं, बीजेपी ने यहां से पूर्व विधायक अशोक सिंह को मैदान में दोनों को उतारा है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। 


इसके अलावा तरारी विधानसभा सीट सीपीआई (एमएल) के खाते में आई है. सीपीआई (एमएल) ने यहां से राजू यादव को उम्मीदवार बनाया है। पहले से भी यह सीट सीपीआई (एमएल) के कब्जे में रही है। वहीं, बीजेपी ने यहां से सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, जनसुराज की ओर से यहां से किरण देवी अपना किस्मत आजमा रही हैं। 


जबकि, इमामगंज सीट की बात करें तो यह सीट एनडीए के साथी हम के पास गई है। यहां से हम ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, राजद ने यहां से राकेश रौशन को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह सीट जीतनराम मांझी के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर हम का कब्जा रहा है। 


इधर, बेलागंज की बात करें तो बेलागंज में करीब तीन दशक से राजद का कब्जा रहा है। राजद विधायक सुरेंद्र यादव के सांसद बनने के बाद बेलागंज सीट खाली हुई है, जिसके बाद हो रहे उपचुनाव के लिए राजद ने सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, एनडीए की ओर से यह सीट जदयू के खाते में हैं। जदयू ने इस सीट से मनोरमा देवी को उम्मीदवार बनाया हैं। जबकि, जनसुराज ने बेलागंज से खिलाफत हुसैन को टिकट दिया है।