ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / आज से शुरू होगा श्रावणी मेला, सुल्तानगंज में डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद करेंगे...

आज से शुरू होगा श्रावणी मेला, सुल्तानगंज में डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद करेंगे उद्घाटन

14-Jul-2022 07:07 AM

DESK: आज यानी गुरुवार से श्रावणी मेला और कांवर यात्रा की शुरुआत हो रही है। भारी संख्या में कांवरिये बाबा भोलेनाथ के दर्शन को तैयार हैं। ट्रेन से लेकर सड़को तक भक्त भगवे रंग के कपड़े में दिख रहे हैं। बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद आज अजगैवीनाथ धाम के नमामि गंगे घाट पर मेले का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि सुल्तानगंज में श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है। आज से भक्तों के लिए बाबा का द्वार खुल गया है।



दरअसल, सुल्तानगंज में कल यानी मंगलवार से ही कांवरियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को पूर्णिमा होने के कारण भी कई श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गुरुवार को मेले का आधिकारिक रूप से उद्घाटन होगा। उद्घाटन के समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 



आपको बता दें, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद आज मेले का उद्घाटन करेंगे। वहीं, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय की अध्यक्षता में ये कार्यक्रम किया जाएगा। इस समारोह में पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेट, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पंचायतीराज मंत्रई सम्राट चौधरी, कला एवं संस्कृति मंत्री आलोक रंजन समेत अन्य कई विधायक और सांसद शामिल रहेंगे।