ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / आज से शुरू हो रहा है कौन बनेगा करोड़पति- 2020 का रजिस्ट्रेशन, आप...

आज से शुरू हो रहा है कौन बनेगा करोड़पति- 2020 का रजिस्ट्रेशन, आप भी ऐसे ले सकते हैं भाग

09-May-2020 02:10 PM

DESK : लॉकडाउन के बीच ऐसे तो टीवी और सिनेमा की दुनिया बंद पड़ी है, लेकिन इस बीच अमिताभ बच्चन अपना शो  'कौन बनेगा करोड़पति'  का नया सीजन लेकर आ रहे हैं. इसकी जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने दी थी कि वे इस शो का प्रोमो शूट कर रहे हैं. 

कौन बनेगा करोड़पति में .यदि आप भी भाग लेना चाहते हैं तो आपके पास भी एक सुनहरा मौका है. लॉकडाउन में आप घर बैठे ही इस शो में हिस्सा ले सकते हैं. आज से ही अमिताभ बच्‍चन इस शो के रजिस्‍ट्रेशन का सवाल पूछना शुरू करने जा रहे हैं.

आज से 22 मई तक हर रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर अमिताभ बच्‍चन केबीसी रजिस्ट्रेशन से जुड़े सवाल पूछेंगे.  जिसका सही जवाब एसएमएस या SonyLIV एप के माध्यम से भेज सकते हैं. इस में चुने गए विजेता को शो में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है. 

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने इस शो के 11 सीजन होस्‍ट किए हैं और ये उनका 12वां सीजन होगा. इस शो  'कौन बनेगा करोड़पति'  का पिछला सीजन जबरदस्‍त हिट रहा था.