मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
18-Jul-2022 08:09 AM
DESK : बढ़ती महंगाई के बीच अब लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली है। आज यानी सोमवार से लोगों की जेब पर महंगाई की मार पड़ने जा रही है। जीएसटी परिषद के फैसले लागू होने के बाद अब कई खाद्य चीज़ों के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इनमें आटा, पनीर और दही जैसे सामान शामिल हैं। इन चीज़ों पर सरकार आज से पांच प्रतिशत जीएसटी वसूलेगी। वहीं, 5,000 रुपये से अधिक किराये वाले अस्पताल के कमरों पर भी जीएसटी लगेगा। इतना ही नहीं, 1,000 रुपये प्रतिदिन से कम किराए वाले होटल कमरों पर 12 प्रतिशत की दर से टैक्स देना पड़ेगा। फिलहाल ये टैक्स मुक्त है।
पिछले दिनों द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद ने की बैठक की गई थी, जिसमे पैकेटबंद और लेबल युक्त मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर जैसे सामान, गेहूं और अन्य अनाज तथा मुरमुरे पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला किया गया था। आज से नया दर लागू कर दिया जाएगा।
आपको बता दें, टेट्रा पैक और बैंक की ओर से चेक जारी करने पर 18 प्रतिशत और एटलस समेत नक्शे और चार्ट पर 12 प्रतिशत जीएसटी चुकाना पड़ेगा। वहीं खुले में बिकने वाले बिना ब्रांड वाले सामान पर जीएसटी नहीं लगेगा। प्रिंटिंग/ड्राइंग इंक, धारदार चाकू, कागज काटने वाला चाकू और पेंसिल शार्पनर, एलईडी लैंप, ड्राइंग और मार्किंग करने वाली चीजों पर भी टैक्स बढ़ा दिया गया है, जो अब 18 प्रतिशत कर दिया गया है। सौर वॉटर हीटर पर पहले पांच प्रतिशत टैक्स लगता था, जिसे बढ़ाकर अब 12 प्रतिशत कर दिया गया है। सड़क, पुल, रेलवे, मेट्रो, अपशिष्ट शोधन संयंत्र और शवदाह गृह के लिये जारी होने वाले कार्य अनुबंधों पर लगने वाले जीएसटी को 12 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...