ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

आज से हुए ये बड़े बदलाव, नये नियमों से लगेगा आपकी जेब को झटका

01-Nov-2021 08:44 AM

PATNA : आज 1 नवंबर है और नवंबर महीने की शुरुआत के साथ आज से आपके जीवन से जुड़े कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इन बदलावों का असर आपकी जेब पर भी पड़ेगा. इन बदलावों के बारे में सभी का जानना बेहद जरूरी इसलिए भी है क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और जीवन पर पड़ सकती है. आइये इस खबर में जानते हैं कि वो कौन से नियम हैं जो आज से बदल गए हैं. 


1. एलपीजी सिलेंडर में होंगे बदलाव
आज से कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 264 रुपये की भारी बढ़त की गई है. इस बढ़त के साथ अब दिल्ली में 19.2 किलो वाला कॉमर्श‍ियल सिलेंडर 2000.5 रुपये का हो गया है. हालांकि, घरेलू इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर में राहत देते हुए कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.


2. बैंको के बदलेंगे नियम
आज से कई बैंक अपने नियमों में बदलाव करने वाले हैं. 1 नवंबर से अगर आप बैंकों से अधिक पैसे निकालते हैं तो इसके लिए आपको चार्ज देना होगा. इसकी शुरूआत बैंक ऑफ बड़ौदा ने की है. इसके साथ ही एसबीआई ने अपने एटीएम से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब 10 हजार से ज्यादा की रकम निकाले पर अपके फोन में एक ओटीपी आएगा. जिसे दर्ज करने के बाद ही आप एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे.


3.बदल जाएगा ट्रेनों का टाइम टेबल
आज से देशभर में चलने वाली कई ट्रेनों का टाइम टेबल बदले वाला है. बता दें कि भारतीय रेलवे ने पहले 1 अक्टूबर से ट्रेनों का टाइम टेबल बदलने का फैसला किया था. लेकिन किसी कारणों से तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया था. वहीं अब 1 नवंबर से नए समय सारिणी लागू की जा रही है. जिसके बाद करीब 30 ट्रेनों का समय बदल दिया जाएगा.


4. ओटीपी के बाद ही बुक होगा गैस सिलेंडर
आज से गैंस सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया में पूरी तरह से बदलाव होने वाला है. अब गैस सिलेंडर बुक करते समय ग्राहकों के मोबाइल में एक ओटीपी आएगा. जिसे आपको डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा. वहीं इस ओटीपी का मिलान जब सिस्टम के साथ होगा तभी ग्राहकों को सिलेंडर की डिलीवरी मिल पाएगी.


5. Whatsapp हो जाएगा बंद
आज से कुछ आईफोन और एंड्रॉयड फोन्स पर व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा. बता दें कि कंपनी ने खुद इस बारे में जानकारी दी है. आज से व्हाट्सऐप iOS 9, और KaiOS 2.5.0 पर काम करना बंद कर देगा यूजर्स को इसके लिए Android 4.1 या लेटेस्ट वर्जन पर चलाना होगा.