BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
28-Jan-2023 07:24 AM
By First Bihar
PATNA : अगर आपको बैंक से लेकर कोई जरूरी काम है तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि लगातार चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। दरअसल, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएम त्रिवेदी ने बताया कि आगामी 30 और 31 जनवरी को 6 सूत्री मांगों को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
दरअसल, बैंक कर्मियों का 12 वाँ द्विपक्षीय वेतन समझौता नवंबर से निलंबित है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने अपना मांग पत्र अक्टूबर माह में ही सौंप दिया था। इसी को लेकर अब आगामी 30 और 31 जनवरी को बैंक बंद रहेगा। इतना ही बैंकों की बंदी कुल 4 दिनों की होने वाली है। इसके पीछे का कारण यह है कि, आज महीने का चौथा शनिवार है कल रविवार है उसके बाद 2 दिनों की हड़ताल ऐसे में अब बैंक 4 दिनों के बाद यानी 1 फरवरी को ही खुलेगी। हालांकि, बैंकों के द्वारा ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेगी। लेकिन, एटीएम से पैसा निकालने को लेकर थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
जानकारी हो कि, बैंक कर्मियों की यह मांग है कि, बैंकिंग कामकाज को 5 दिन किया जाए। इसके साथ ही साथ पेंशन को अपडेट किया जाए। एनपीएस को खत्म किया जाए और वेतन में भी बढ़ोतरी के लिए बातचीत की जाए। इसके अलावा सभी कैडर में भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। अब इन्हीं मांगों को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं।