सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
11-Jun-2024 07:36 AM
By First Bihar
DELHI : शपथ ग्रहण के बाद नरेंद्र मोदी कैबिनेट के सभी मंत्रियों के बीच सोमवार को उनके मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया। नरेंद्र मोदी कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने पीएमओ जाकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। मंत्रियों को चार्ज लेकर तुरंत काम में लग जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में मंगलवार से नरेंद्र मोदी के सभी 71 मंत्री एक्शन मोड में आ जाएंगे।
दरअसल, केंद्र की सत्ता में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार की वापसी हुई है। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ बीजेपी और गठबंधन में शामिल दलों के कुल 71 सांसदों ने भी मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी समेत सभी मंत्रियों को शपथ दिलाया।
शपथ ग्रहण के बाद 10 जून को पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट की बैठक के बाद देर शाम सभी मंत्रियों के बीच उनके मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया था। इसके साथ ही सरकार ने सभी मंत्रियों को बिना देरी किए अपना कार्यभार संभालने का निर्देश दिया था।
नई सरकार में मंत्री बने सांसदों में से अधिकतर सुबह 9 बजे पूजा अर्चना करने के बाद मंत्रालय जाकर अपना कामकाज संभाल लेंगे। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बिहार के 8 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। जेडीयू सांसद ललन सिंह, जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर, हम सांसद जीतन राम मांझी, लोजपा(रामविलास) सांसद चिराग पासवान, बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह, बीजेपी सांसद नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे और राजभूषण निषाद को मंत्री बनाया गया है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को टेक्सटाइल मंत्रालय मिला है।मुंगेर के जेडीयू सांसद ललन सिंह को पंचायती राज, मत्स्य, पशुपालन मंत्रालय,जीतनराम मांझी लघु एवं सुक्ष्म उद्योग मंत्रालय, रामनाथ ठाकुर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, नित्यानंद राय गृह राज्य मंत्री, सतीश चंद्र दुबे कोयला एवं खनन राज्य मंत्री एवं राजभूषण चौधरी को जल शक्ति राज्य मंत्री बनाए गये हैं।
नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय मिला है। नितिन गडकरी को दो राज्य मंत्री मिले हैं। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाए गये हैं। धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने रहेंगे। वही अमित शाह को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय फिर से दिया गया है।
मनोहर लाल खट्टर को दो मंत्रालय दिया गया है। पहला ऊर्जा मंत्रालय और दूसरा शहरी विकास मंत्रालय मनोहर लाल खट्टर को दिया गया है। शिवराज सिंह को कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनी रहेंगी। सी.आर.पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय, सबसे युवा सांसद राम मोहन नायडू को उड्डयन मंत्रालय दिया गया है।
वहीं श्रीपद नायक को ऊर्जा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्रीपद नायक को ऊर्जा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। गजेंद्र सिंह शेखावत को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, अन्नपूर्णा देवी को बाल एवं महिला विकास मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। सर्वानंद सोनेवाल को जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। वही रवनीत बिट्टू अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री बनाए गये हैं।
तोखन साहू शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री, हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे, शोभा करंदलाजे लघु उद्योग राज्यमंत्री, किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री, सुरेश गोपी राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन, भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय,जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय, सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्रालय,शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री, प्रह्लाद जोशी को खाद्य एवं उपभोक्ता, ज्योतिआदित्य सिंधिया को टेलीकॉम मंत्रालय, एचडी कुमारस्वामी को स्टील और भारी उद्योग, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय दिया गया।