ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

आज संभल कूंच करेंगे राहुल गांधी, ऐलान के बाद बढ़ी सुरक्षा; प्रियंका भी हो सकतीं शामिल

आज संभल कूंच करेंगे राहुल गांधी,  ऐलान के बाद बढ़ी सुरक्षा; प्रियंका भी हो सकतीं शामिल

04-Dec-2024 07:15 AM

By First Bihar

DESK : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज संभल जाएंगे। वह संभल में हुई घटना के पीड़ितों से मिलेंगे और बातचीत करेंगे। ऐसे में मेरठ और आसपास के जिलों से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर से उनके काफिल में शामिल होकर संभल के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यह जानकारी दी है। 


उन्होंने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी राहुल गांधी के साथ संभल का दौरा कर सकती हैं। सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने भी बताया कि राहुल गांधी के संभल जाने का कार्यक्रम जारी हो गया है।  प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश से पार्टी के सभी छह सांसद शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। इनमें पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी होंगे। 


वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि  वह भी राहुल गांधी के साथ संभल जाएंगे, जो रायबरेली से सांसद हैं। कहा कि वायनाड से पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ संभल जा सकती है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि सुबह दस बजे गाजीपुर बॉर्डर पर कांग्रेसी नेता और कार्यकता एकजुट होकर राहुल गांधी की मेजबानी में एक साथ संभल के लिए प्रस्थान करेंगे।


मालूम हो कि, कांग्रेस प्रतिनिध मंडल सुबह 10 बजे रवाना होगा। अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका और अविनाश पांडेय समेत पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। संभल हिंसा को लेकर संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश के अन्य कांग्रेस सांसद बुधवार को क्षेत्र का दौरा करने के लिए कूच करेंगे।


 ऐसे में संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार को पड़ोसी जिलों बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वे राहुल गांधी को अपने जिले की सीमा पर ही रोक लें। संभल डीएम ने गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ अमरोहा और बुलंदशहर के पुलिस सुपरिटेंडेंट (एसपी) को पत्र लिखा है।


इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश से पार्टी के सभी छह सांसद शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। इनमें पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी होंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह भी राहुल गांधी के साथ संभल जाएंगे, जो रायबरेली से सांसद हैं। कहा कि वायनाड से पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ संभल जा सकती है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि सुबह दस बजे गाजीपुर बॉर्डर पर कांग्रेसी नेता और कार्यकता एकजुट होकर राहुल गांधी की मेजबानी में एक साथ संभल के लिए प्रस्थान करेंगे।