Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर
27-Jan-2024 06:54 AM
By First Bihar
PATNA : लालू परिवार एक साथ दो परेशानियों से जूझ रहा है।पहला तो इस परिवार पर बिहार में सत्ता से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है तो दूसरा रेलवे में जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में कोर्ट का फैसला आने वाला है।संभावना है कि सबूतों और ED की तरफ से दायर किए गए चार्जशीट के अनुसार कोर्ट का फैसला लालू परिवार की परेशानी बढ़ाने वाला होगा।
दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाली है। ऐसे में अब आज बिहार से लेकर दिल्ली तक में सबकी नजर कोर्ट के तरफ से सुनाए जाने वाले फैसले पर ही रहेगी। लैंड फॉर जॉब मामले को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग से भी जोड़ा है। वहीं, अपनी जांच के बाद ED ने इस मामले में पहली चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती, दूसरी बेटी हेमा यादव सहित अन्य लोगों के नाम को अपने चार्जशीट में शामिल किया था।
मालूम हो कि, इस केस में सुनवाई पूरी करने के बाद 18 जनवरी को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद 20 जनवरी को फैसला आने वाला था। मगर, किसी वजह से उस दिन फैसला नहीं आया और फैसले के लिए 27 जनवरी की नई तारीख सामने आई। जिसके बाद अब आज सभी को कोर्ट के आने वाले फैसले का इंतजार है।
आपको बताते चलें क़ी, इस मामले में ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को 29 जनवरी और उनके बेटे व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को 30 जनवरी के दिन पूछताछ के लिए दिल्ली के ED ऑफिस में बुलाया गया था। इसको लेकर इडी की टीम समन देने राबड़ी आवास भी पहुंची थी।