ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, अब DIG जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस जमीन के लिए कलयुगी बेटे ने पिता की ईंट-पत्थर से कूचकर कर दी हत्या, परिजनों में मातम का माहौल LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर Assembly Elections 2026 : आज बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस "बाबू, मैं सिर्फ तुम्हारी हूं..." BF से जबरदस्ती शादी करने के लिए बिजली टावर पर चढ़ी GF, चिल्लाकर कहने लगी–"ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते!"

आज पटना पहुंचेंगे लालू यादव, RJD में गज़ब का उत्साह

15-Aug-2022 07:16 AM

PATNA : आज का दिन पूरे देश के लिए खास है क्योंकि आज देश 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लेकिन बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन विशेष है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहली बार पटना आ रहे हैं। लालू आज यानी 15 अगस्त को पटना लौटेंगे। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंत्रियों के नाम का भी खुलासा आज संभव है। लालू यादव का पटना आना काफी ख़ास माना जा रहा है। इसको लेकर लालू परिवार के साथ-साथ पार्टी के नेताओं और समर्थकों में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। 




लालू यादव पटना आकर नीतीश कैबिनेट के विस्तार समारोह में शामिल होंगे। लालू के पटना पहुंचने के बाद यानी 16 अगस्त को सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया जाएगा। बिहार के सत्ता परिवर्तन में लालू यादव की अहम भूमिका बताई जा रही है। भले ही वे अपनी बीमारी के कारण दिल्ली चले गए थे या राजनीति में एक्टिव नहीं दिख रहे थे लेकिन उन्होंने नई सरकार की जमीन तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई है। 




आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी, जिसके बाद लालू को दिल्ली ले जाया गया था। लेकिन कल फिर से लालू पटना लौटेंगे।