Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
28-May-2024 08:22 AM
By First Bihar
PATNA: आगामी 1 जून को देश में सातवें और अंतिम चरण का लोकसभा चुनाव होना है। सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग होनी है। सातवें चरण के चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 28 मई को पटना आ रहे हैं। पटना में वह दो और आरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और एनडीए प्रत्याशियों के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली चुनावी जनसभा पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के फतुहा स्थित अलावलपुर में होगी, जहां वह पार्टी के मौजूदा सांसद और एनडीए के साझा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के लिए वोट मांगेंगे।
वहीं योगी की दूसरी सभा आरा के बड़हरा और तीसरी पटना के पॉलिटेक्निक ग्राउंड पाटलिपुत्र में होने जा रही है। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। सीएम योगी आरा में पार्टी प्रत्याशी और मौजूदा बीजेपी सांसद आरके सिंह के लिए वोट मांगेंगे जबकि पाटलिपुत्र में वह सांसद और बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगे। इस दौरान लालू परिवार और कांग्रेस उनके निशाने पर होंगे।
उधर, 29 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बिहार में 3 चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। काराकाट के विक्रमगंज, बक्सर के दिनारा और पटना साहिब के बख्तियारपुर में राजनाथ सिंह की सभा बुधवार को होगी। इसकी भी तैयारी अंतिम चरण में है। अंतिम चरण की सभी आठ सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है।