ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / आज और कल विधानसभा का घेराव करेंगे शिक्षक: समान वेतन और राज्यकर्मी...

आज और कल विधानसभा का घेराव करेंगे शिक्षक: समान वेतन और राज्यकर्मी का दर्जा देने की है मांग

15-Mar-2023 07:40 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : काफी लंबे समय से अपनी समस्याओं का समाधान नहीं होने को लेकर आक्रोशित शिक्षक अब बुधवार यानी आज 15 मार्च और कल गुरुवार यानी 16 मार्च को विधानसभा का घेराव करने वाले हैं। अपनी समस्याओं का समाधान नहीं मिलने से नाराज टीईटी एसटीईटी पास नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के बैनर तले आज और कल विधानसभा का घेराव करने वाले हैं।


दरअसल, बिहार में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में अब टीईटी एसटीईटी नियोजित शिक्षक संघ के तरफ से अपनी मांगों को लेकर 15-16 मार्च को बिहार के हजारों शिक्षक विधानसभा का घेराव करने पटना पहुंचेंगे। संघ ने मांग किया है कि सेवा शर्त के नाम पर नियोजित शिक्षको के साथ जो बर्ताव किया जा रहा है उसमें बदलाव किया जाए। इसके साथ ही  नियमित शिक्षकों के भांति तय सेवा शर्त, समान वेतन और राज्यकर्मी का दर्जा घोषित करने की मांग इनके तरफ से की जा रही है। 


इसके साथ ही एनआईओएस प्रशिक्षित शिक्षकों  की मांग को लेकर भी ये लोग आज विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके साथ ही ये लोग इंडेक्स 3 की बाध्यता को समाप्त कर सभी नव प्रशिक्षित शिक्षकों को विरमन तिथि से ग्रेड पे का लाभ देने  तथा सभी नियोजित शिक्षकों के स्थानांतरण की व्यवस्था करने की मांग को लेकर भी विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके आलावा इनलोगों के तरफ से कक्षा एक से पांच में बहाल शिक्षकों के संवर्धन, स्नातक ग्रेड के शिक्षकों का प्रधानाध्यापक में पदोन्नति, उच्च विद्यालय एवं उच्चतर विद्यालय में वेतन संरक्षण का लाभ देने की भी मांग की गई है।