Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
29-Apr-2024 08:57 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को कई दिग्गज नेता नामांकन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में आज नामांकन को लेकर काफी हलचल रहेगी। उत्तर प्रदेश में 5वें चरण में जिन सीटों पर वोटिंग होनी ,है वहां नामांकन को लेकर गहमागहमी बढ़ने लगी है। बड़े नेताओं की बात करें तो लखनऊ लोकसभा सीट से आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी आज ही अमेठी से नामांकन करने वाली हैं।
वहीं, बिहार की सारण लोकसभा सीट से RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य आज नामांकन दाखिल कर रही हैं। इसके अलावा हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान के खिलाफ राजद कैंडिडेट शिवचंद्र राम को भी अपना नामांकन दाखिल करना है। इसके अलावा वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार वीणा देवी भी अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
इसके अलावा शिवहर लोकसभा सीट से बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद आज नामांकन करेंगी। इसके अलावा मोतिहारी से बीजेपी उम्मीदवार राधा मोहन सिंह को भी आज नामांकन करना है। जबकि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार योगेंद्र चंदौलिया भी आज पर्चा भरेंगे। बात करें बड़े नेताओं की जनसभाओं के बारे में तो पीएम मोदी महाराष्ट्र में चुनावी जनसभाएं करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे सतारा में रैली करेंगे और शाम 7 बजे पुणे में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार और असम के दौरे पर रहेंगे।
मालूम हो कि पहले बिहार के झंझारपुर और बेगूसराय में रैली करेंगे. इसके बाद असम के गुवाहाटी में रोड शो होगा। वहीं, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज तेलंगाना में चुनावी ताल ठोकेंगे। वे कोठागुडेम, महबूबाबाद और कुथबुल्लापुर में एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। वहीं, विपक्षी दलों की बात करें तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। जहां वो शाम 4 बजे बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के लिए प्रचार करेंगे।
उधर, राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी जोर-शोर से प्रचार में जुटीं हैं वो आज कर्नाटक में जनसभा करेंगी। प्रियंका गांधी दोपहर साढ़े 3 बजे गुलबर्ग में रैली को संबोधित करेंगी। वहीं, RJD नेता तेजस्वी यादव आज बिहार में कई जनसभाएं करेंगे। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव की सारण, छपरा, खगड़िया और हाजीपुर में रैली होगी।