ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / पश्चिम बंगाल चुनाव : दूसरे चरण के प्रचार आज होगा खत्म, नंदीग्राम में...

पश्चिम बंगाल चुनाव : दूसरे चरण के प्रचार आज होगा खत्म, नंदीग्राम में ममता और शाह का रोड शो

30-Mar-2021 09:31 AM

DESK : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग गुरुवार को होनी है। दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज ममता बनर्जी और अमित शाह आमने-सामने नजर आएंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज नंदीग्राम में रोड शो करेंगी तो वही अमित शाह भी ममता के खिलाफ बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में रोड शो करेंगे। दोनों नेताओं का रोड शो नंदीग्राम में ही होगा। 


तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुबह 11 बजे नंदीग्राम में अपने रोड शो की शुरुआत करेंगी। ममता का रोड शो भांगाबेरा से शोनाचूड़ा बाजार तक लगभग 3 किलोमीटर का सफर तय करेगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे वह शोनाचूड़ा बाजार में एक रैली को भी संबोधित करेंगी।  2 बजे ममता वह भेकुटिया बाँसुली चौक स्थित लॉक गेट पर एक रैली को संबोधित करेंगी और 3 बजे भेकुटिया के ही टेंगुआ मोड़ क्रॉसिंग पर उनकी तीसरी और आखिरी रैली होगी। 


उधर केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह भी नंदीग्राम में रोड शो करेंगे। अमित शाह बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी के लिए मेगा रोड शो करने वाले हैं। अमित शाह आज तीन रोड शो और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 12 बजे नंदीग्राम में 1:35 बजे डेबरा में और 3 बजे पंसकुरा पश्चिम में रोड शो करेंगे। शाम 4 बजे शाह डायमंड हर्बल पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन आज बीजेपी सांसद रवि किशन दो रोड शो और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल आरमबाग और खड़कपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे जबकि सांसद रूपा गांगुली तीन रोड शो करेंगी। मिथुन चक्रवर्ती आज नंदीग्राम समेत चार जगहों पर रोड शो करने वाले हैं।