ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, वार्ड पार्षद के भाई का गोली चलाते वीडियो वायरल प्यार बना मौत का जाल: ब्लैकमेल से तंग आकर प्रेमिका ने रची खूनी साजिश, सिर कटा शव से खुला राज UPSC Success Story : पटना पुलिस की नई पहल, इस थाने को मिली पहली महिला IPS थानेदार; जानिए क्या है नाम और कहां से पूरी हुई पढ़ाई बिहार के इस सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता का सर्च ऑपरेशन शुरू बिहार के इस सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता का सर्च ऑपरेशन शुरू Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां

कोरोना संकट के बीच आज लग रहा है चंद्र ग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम

05-Jun-2020 07:44 AM

DESK : अभी पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रही है. देश कोरोना के खिलाफ महाजंग लड़ रहा है. लेकिन संक्रमण की रफ्तार थमने की वजाय बढ़ती ही जा रही है. इन सब के बीच  आज चंद्र ग्रहण लगने वाला है.

ये चन्द्र ग्रहण, रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 6 जून की सुबह 2 बजकर 34 मिनट तक लगने वाला है. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि इस बार उपच्छाया ग्रहण लगने वाला है. भले ही ये उपच्छाया ग्रहण हो पर ज्योतिष की माने तो इस ग्रहण का असर लोगों के जीवन पर पड़ने वाला है.  

बता दें कि पांच जून से लेकर पांच जुलाई के बीच दो चंद्र और एक सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसे हमारे ज्योतिष्य शुभ नहीं मान रहे हैं. ज्योतिष विद्वानों का कहना है कि एक माह में तीन ग्रहण से देश में कई तरह की समस्या हो सकती है. 

भूलकर भी न करें ये काम-

1.ग्रहण के समय खाना-पीना, बालों में तेल लगाना , ब्रस करना जैसे काम न करें.

2. ग्रहण के समय भगवान की मूर्ति को भूलकर भी न छूएं. 

3.स्कंद पुराण के मुताबिक़, चंद्र ग्रहण पर दूसरे का अनाज या किसी का दिया हुआ खाना खाने से पुण्य फलों का नाश होता है.

4. चंद्र ग्रहण के समय कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए. हालांकि रोगी, बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये नियम नहीं है.