ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / पटना: आज 3 बजे से लगेगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, भीड़ के...

पटना: आज 3 बजे से लगेगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, भीड़ के कारण किया गया था स्थगित

15-May-2023 12:02 PM

By First Bihar

PATNA : 13 से 17 मई तक पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में हनुमंत कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग तरेत पहुंचे. इस कथा में कल रविवार को लोगों की इतनी भीड़ उमड़ी की बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हनुमंत कथा को बीच में ही रोकना पड़ गया था. खुद बाबा के बीच कथा में कहना पड़ रहा है कि वह दिव्य दरबार नहीं लगाएंगे जो जहां हैं वहीं से लौट जाएं. लेकिन, अब बाबा के दरबार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.


बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सेवादार ने यह जानकारी खुद दिए कि आज बाबा का दिव्य दरबार लगेगा. उन्होंने बताया कि दिव्य दरबार स्थगित हुआ था, कैंसिल नहीं हुआ था. आज 3 बजे से बाबा विशेष दरबार लगेगा , उसमें 10 से 15 लोगों की अर्जी भी सुनी जा सकती है. वही 4 बजे से कथा भी होगी. 


दरअसल, तरेत में आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा में दूर दूर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. रविवार होने के कारण कल दूसरे दिन की कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे. भारी भीड़ और गर्मी के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी थी. करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की इस दौरान तबीयत बिगड़ गई थी. श्रद्धालुओं की तबीयत बीगड़ता देख कथा सुना रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपनी गद्दी छोड़कर नीचे उतर गए थे और हनुमंत कथा को बीच में ही रोक दिया था और लोगों से अपील की थी कि वे उनके कार्यक्रम में न आएं और घर पर ही टीवी और अन्य माध्यमों से हनुमंत कथा को सुनें.


वही बीते देर रात बाबा बागेश्वर ने वीआईपी लोगों की अर्जी लगाई. यह वीआईपी लोगों की अर्जी पटना के होटल पनास में देर रात 3:00 बजे लगाई गई थी. इसमें इसमें कई राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे. बाबा ने उन लोगों को अपना आशीर्वाद भी दिया और भ्भूती भी बांटी. इस दिव्य दरबार में किसी भी आम लोगों को इंट्री नहीं थी. इसी दौरान बाबा ने यह कहा कि उनका मन नहीं मान रहा है वह आम लोगों के लिए भी दिव्य दरबार लगाएंगे. और आज उनके सेवादार ने इस बात की जानकारी देते हुए पुष्टि कर दी कि आज दरबार लगेगा.