चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
10-Dec-2023 01:20 PM
By First Bihar
DESK : छत्तीसगढ़ में आज नए सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है। बीजेपी के पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर भी बैठक में शामिल होंगे। आज रायपुर में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, आज रायपुर में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने जा रही इस बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा। इसको लेकर बीजेपी पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना है, "विधायक दल की बैठक होगी और नेता चुना जाएगा...।" इसी बैठक में विधायक दल का नेता और राज्य के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो जाएगा। इस लिए देशभर की निगाहे इस बैठक पर टिकी हुई है।
वहीं, छत्तीसगढ़ में बीजेपी सीएम डिप्टी सीएम के फॉर्मूले का उपयोग कर सकती है। इसपर बैठक में विधायकों से राय ली जा सकती है। इसके बाद मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों से राय ली जाएगी। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी को चुनाव जिताने में आदिवासियों की बड़ी भूमिका रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। इस लिए सीएम और डिप्टी सीएम का फॉर्मूला लागू किया जाता है तो इन्ही वर्ग से सीएम और डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
आपको बताते चलें कि, छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? ये सवाल पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है. बीजेपी के आधा दर्जन से अधिक नेताओं को सीएम की रेस में टारगेट किया जा रहा है. लेकिन किसी एक नाम पर कोई भी फिक्स नहीं हो पा रहा है. इसी सस्पेंस का जवाब बहुत जल्द मिलने वाला है।