ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / आज खगड़िया दौरे पर CM नीतीश कुमार, छात्र-छात्राओं को देंगे बड़ी सौगात

आज खगड़िया दौरे पर CM नीतीश कुमार, छात्र-छात्राओं को देंगे बड़ी सौगात

28-Jan-2023 07:47 AM

By First Bihar

KHAGARIA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा को लेकर आज खगड़िया पहुंच रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर के जरिए पटना से खगड़िया पहुंचेंगे और कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।


जानकारी हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं इस यात्रा में वह राज्य के उन तमाम जिलों में जाते हैं जहां इससे पहले की यात्रा में वह नहीं पहुंच पाए थे। इसी कड़ी में आज सीएम की यात्रा खगड़िया में होने वाली है। सीएम यहां एक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का गठन भी करने वाले हैं।


दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया के अलौली प्रखंड के रौन गांव में बने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। इस कॉलेज कुल 120 सीट है। जिसमें  सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करवाई जाएगी। इस कॉलेज को बनाने में कुल 73 करोड़ रुपए की लागत आई है। अब आज सीएम कॉलेज परिसर और उसके भवन का उद्घाटन करेंगे। 


इसके अलावा मुख्यमंत्री अलौली प्रखंड के कामाथान गांव भी जाएंगे और वहां विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे और ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा जिला समाहरणालय सभाकक्ष में वह जीविका दीदी से बातचीत करेंगे।


आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा कार्यक्रम में तीसरी बार संशोधन किया गया है। मुख्यमंत्री का यात्रा संशोधित शेड्यूल 15 फरवरी तक के लिए जारी किया गया है। इसी के तहत श्री हम आज यानी 28 जनवरी को खगड़िया पहुंचेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को कैमूर फिर 1 फरवरी को सुपौल, 2 फरवरी को सहरसा, 3 फरवरी को अररिया, 4 फरवरी को किशनगंज, 5 फरवरी को कटिहार, 6 फरवरी को बांका, 7 फरवरी को मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा में सीएम की समाधान यात्रा होगी। इसी तरह अन्य जगहों पर भी सीएम का कार्यक्रम 15 तारीख तक रखा गया।