Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
22-Sep-2020 12:16 PM
DESK : इस आईपीएल सीजन के पहले मैच में जीत के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टेन एमएस धोनी ने शानदार वापसी की है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने पहले ही मैच में पिछले सीजन के चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से मात दी. इस जीत के बाद आज उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलेगी. इस मैच में धोनी तीन नए कीर्तिमान बना सकते हैं.
धोनी अब तक आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं. जिन्होंने तीन बार खिताब पर कब्ज़ा किया है. लेकिन आज जब वो मैदान पर उतरेंगे तों उनकी नज़र तीन रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने की होगी.
एमएस धोनी आईपीएल में 300 छक्के का आंकड़ा पूरा करने से केवल 5 शॉट दूर हैं. भारत से रोहित शर्मा (361) और सुरेश रैना (311) ही आईपीएल में 300 छक्के का आंकड़ा पार करने में सफल रहे हैं. धोनी करिश्मा करके ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.
एमएस धोनी ने विकेटकीपर और आउटफील्ड खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में 100 कैच लपके हैं. वह सुरेश रैना के 102 कैच को पीछे छोड़ने से केवल तीन कैच पीछे हैं. अगर धोनी ऐसा कर लेते हैं तो वह सिर्फ कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक से टी20 लीग में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में पीछे रह जाएंगे.
विकेटकीपर के रूप में एमएस धोनी ने आईपीएल में 96 कैच लिए हैं. चार कैच लेकर वह आईपीएल में विकेटकीपर के रूप में कैच का शतक पूरा कर लेंगे. आईपीएल में दिनेश कार्तिक 101 कैच के साथ इस रिकॉर्ड के मालिक बने हुए हैं. धोनी के पास कार्तिक की बराबरी या उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है।