मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
24-Aug-2022 02:01 PM
PATNA : आरजेडी नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी पर बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ये जांच बीजेपी की जांच नहीं है बल्कि ये एक स्वतंत्र जांच है। तार किशोर ने कहा कि जिस तरह से आरजेडी के नेताओं ने काम किया है, उसे सज़ा मिलना तो तय है। अब ये सीबीआई बताएगी कि आज ही के दिन जांच क्यों की गई।
आपको बता दें, आरजेडी के कई नेताओं के घर आज सुबह-सवेरे केंद्रीय जांच एजेंसियों की छापेमारी पड़ी है। आरजेडी से राज्यसभा सांसद फ़ैयाज़ अहमद, आरजेडी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और पार्टी के एमएलसी सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व आरजेडी एमएलसी सुबोध रॉय के यहां केंद्रीय एजेंसियों की रेड पड़ी है।
दरअसल, नीतीश सरकार के विधानसभा में विश्वास मत पेश होने से पहले आरजेडी नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी की गई। इस पर आरजेडी नेताओं का कहना था कि ये जांच बीजेपी की तरफ से विपक्ष को परेशान करने के लिए कराई जा रही है। लेकिन, अब तार किशोर प्रसाद ने कह दिया है कि ये एक स्वतंत्र जांच है और इसका बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं है।