ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

‘आज का भारत घर में घुसकर मारता है’, कांग्रेस का नाम लेकर पीएम मोदी ने खुले मंच से पाकिस्तान को चेताया ; जमुई की धरती से चन्द्रगुप्त और मौर्य वंश को किया याद

‘आज का भारत घर में घुसकर मारता है’, कांग्रेस का नाम लेकर पीएम मोदी ने खुले मंच से पाकिस्तान को चेताया ; जमुई की धरती से चन्द्रगुप्त और मौर्य वंश को किया याद

04-Apr-2024 01:09 PM

By First Bihar

JAMUI: जमुई में एनडीए की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले मंच से पाकिस्तान को एकबार फिर चेतावनी दे डाली। कांग्रेस पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब पहले वाला भारत नहीं रहा। आज का भारत घर में घुसकर मारता है। आज का भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत बन चुका है।


प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि याद कीजिए कि 10 साल पहले दुनिया में भारत को लेकर लोगों की क्या राय होती थी। कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। उन्होंने पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस के राज में छोटे-छोटे देश, जो आज आंटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हमपर हमला कर के चले जाते थे।  तब की कांग्रेस सरकार दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। लेकिन मोदी ने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है। भारत वही चंद्रगुप्त मौर्य वाला भारत है और आज का भारत घर में घुसकर मारता है।


उन्होंने कहा कि भारत वह पहले वाला भारत नहीं रहा बल्कि आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और भारत की हैसियत दुनिया में कैसे बढ़ी है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। चंद्रमा के जिस कोने पर कोई नहीं पहुंचा था वहां हमारा चंद्रयान और तिरंगा पहुंच चुका है। 


पीएम मोदी ने कहा कि भारत जब जी-20 की मीटिंग करता है तो उसकी चर्चा पूरे विश्व में होती है। उन्होंने कहा कि यह मोदी ने नहीं किया है बल्कि देश की जनता ने किया है। आपके एक वोट की वह ताकत थी, जिसके कारण यह सब संभव हुआ है। इस सफलता का हकदार अगर कोई है तो वह देश की जनता है। आज देश कैसे बदल रहा है, बिहार इसका साक्षी है। बिहार कैसे बदल रहा है इसका उदाहरण जमुई में भी देखा जा सकता है।