ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

BIHAR NEWS : आज झारखंड दौरे पर PM मोदी, रांची में करेंगे मेगा रोड शो; 501 ब्राह्मण करेंगे शंखनाद

BIHAR NEWS : आज झारखंड दौरे पर PM मोदी, रांची में करेंगे मेगा रोड शो; 501 ब्राह्मण करेंगे शंखनाद

10-Nov-2024 07:13 AM

By First Bihar

RANCHI : पीएम मोदी आज झारखंड के रांची में एक मेगा रोड शो करेंगे। भाजपा झारखंड में शक्ति प्रदर्शन करेगी। यह कितना भव्य होगा इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रोड शो के दौरान 501 ब्राह्मण शंखनाद करेंगे। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पीएम मोदी रांची में तीन किलोमीटर का ऐतिहासिक रोड शो करेंगे।


जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले आज झारखंड के रांची में एक मेगा रोड शो करेंगे। भाजपा झारखंड में शक्ति प्रदर्शन करेगी। यह कितना भव्य होगा इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रोड शो के दौरान 501 ब्राह्मण शंखनाद करेंगे। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पीएम मोदी रांची में तीन किलोमीटर का 'ऐतिहासिक' रोड शो करेंगे।


पीएम मोदी का रोड शो पांच विधानसभाओं से होकर गुजरेगा। सीएम सरमा ने एएनआई को बताया कि पीएम मोदी रांची में तीन किलोमीटर लंबा ऐतिहासिक रोड शो करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। रोड शो में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। पिछले हफ्ते, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के एक दिन बाद, पांच नवंबर को पीएम मोदी ने चाईबासा और गढ़वा में रैलियों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला था।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को रांची में रोड शो करेंगे, जो ओटीसी मैदान से न्यू मार्केट चौक तक आयोजित होगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से अनुमंडल दंडाधिकारी (सदर, रांची) ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की है। रोड शो के मार्ग में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, कटहल मोड़, आइटीआइ बस स्टैंड, ओटीसी मैदान, न्यू मार्केट चौक एवं सहजानंद चौक से 200 मीटर की परिधि को ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हाट एयर बैलून के लिए नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। यह क्षेत्र रविवार को प्रातः 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक नो फ्लाई जोन रहेगा।