गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय
21-Mar-2024 06:56 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज अपने कैंडिडेट की तीसरी लिस्ट जारी कर सकती है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की और उस पर मुहर लगाई है। ऐसे में आज यानी गुरुवार को उन नामों का ऐलान हो सकता है। इसके बाद ये सभी लोग चुनावी प्रचार -प्रसार में जूट जाएंगे।
वहीं, इस लिस्ट को लेकर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व वाली सीईसी ने महाराष्ट्र के लिए 12 नामों को अंतिम रूप दिया है। इसके अलावा राजस्थान के लिए सात सीट पर उम्मीदवारों की नाम पर मुहर लगाई है। पार्टी राजस्थान के लिए पहले ही 10 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इस बैठक के बाद महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राज्य की 12 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हमने महाराष्ट्र की कम से कम 18-19 सीट पर चर्चा की है। इनमें से 12 सीट पर उम्मीदवार ‘फाइनल’ कर लिए हैं।
इसके साथ ही चर्चा यह भी है कि इस बार प्रणीति शिंदे के सोलापुर से चुनाव लड़ने की संभावना है। सोलापुर उनके पिता और पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का क्षेत्र रहा है। इनके अलावा साहू महाराज को कोल्हापुर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष विजय वड्डेतिवार को पार्टी चंद्रपुर से चुनाव लड़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, वह अपनी जगह बेटी और युवा नेता शिवानी को उतारना चाह रहे हैं।
आपको बताते चलें कि, कांग्रेस की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के थे। पार्टी की दूसरी सूची में 10 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से जबकि 33 प्रत्याशी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से थे।