PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
12-Jan-2024 07:11 AM
By First Bihar
DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। मोदी यहां भारत के सबसे लंबे माने जाने वाले सागरीय पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक-एमटीएचएल (अटल सेतु) का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जीजा माता और स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर महाराष्ट्र में रहेंगे।
दरअसल , सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं कल, 12 जनवरी को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं, जो जीजा माता और स्वामी विवेकानन्द की जयंती भी है। नासिक में, मैं श्री कालाराम मंदिर में प्रार्थना करूंगा और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लूंगा। इसके बाद, पीएम ने आगे लिखा कि मुंबई जाऊंगा जहां से मैं अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर नवी मुंबई की यात्रा करूंगा, जो मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना है। नवी मुंबई में एक सार्वजनिक बैठक में कई अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा।
मालूम हो कि, मोदी अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। वह करीब 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बने अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। अपने इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट को जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे और राज्य में नमो महिला सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।
उधर, महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री गिरीश महाजन के अनुसार, प्रधानमंत्री 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे नासिक पहुंचने के बाद सीधे कालाराम मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। वहां से रोड शो करते हुए वह पंचवटी स्थित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवी मुंबई के लिए 12,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। वह 9.2 किमी लंबी भूमिगत रोड टनल की भी आधारशिला रखेंगे जो ईस्टर्न फ्रीवेज औरेंज गेट को मरीन ड्राइव से जोड़ेगी।