देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
19-Jan-2024 07:28 AM
By First Bihar
DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को तीन राज्यों का दौरा करेंगे और लोकसभा चुनाव से पहले इन राज्यों में रहने वाले लोगों को बड़ा उपहार देंगे। पीएम पहले महाराष्ट्र फिर कर्नाटक और तमिलनाडु जाएंग। पीएम तीनों ही राज्यों में विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10.45 बजे महाराष्ट्र के सोलापुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, सोलापुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की आठ अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन) परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में पीएमएवाई-शहरी के तहत पूर्ण किए गए 90,000 से अधिक घर सौंपेगे। इसके अलावा, वह सोलापुर में रायनगर हाउसिंग सोसाइटी के 15,000 घर भी सौंपेगे, जिनके लाभार्थियों में हजारों हथकरघा श्रमिक, विक्रेता, पावरलूम श्रमिक, कचरा बीनने वाले, बीड़ी श्रमिक, ड्राइवर और अन्य शामिल हैं।
उसके बाद पीएम प्रधानमंत्री बेंगलुरु में नए अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (बीआईईटीसी) परिसर का उद्घाटन करेंगे। 1,600 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित, 43 एकड़ का यह परिसर अमेरिका के बाहर बोइंग का सबसे बड़ा निवेश है। भारत में बोइंग का नया परिसर भारत में जीवंत स्टार्टअप, निजी और सरकारी इकोसिस्टम के साथ साझेदारी का आधार बन जाएगा, और वैश्विक एयरोस्पेस व रक्षा उद्योग के लिए अगली पीढ़ी के उत्पादों और सेवाओं को विकसित करने में मदद करेगा।
उधर, शाम को लगभग छह बजे प्रधानमंत्री तमिलनाडु के चेन्नई में छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह वहां मुख्य अतिथि होंगे। यह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। ऐसा पहली बार है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स दक्षिण भारत में आयोजित किए जा रहे हैं। ये खेल स्पर्धाएं 19 से 31 जनवरी, 2024 तक तमिलनाडु के चार शहरों चेन्नई, मदुरै, त्रिची और कोयंबटूर में होंगी।