बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
21-Aug-2024 12:20 PM
By First Bihar
PATNA : आज बिहार के मख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। नीतीश कुमार आज एक सप्ताह बाद मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे। इस बैठक में नौकरी और रोजगार सहित कई अहम मुद्दों पर फैसला हो सकता है। इससे पहले 15 अगस्त को गांधी मैदान से सीएम ने एक साल में 7 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने की बात कही है। ऐसे में आज इसको लेकर भी कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
दरअसल, पटना में आज शाम 4:00 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में बिहार कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। वैसे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक तय की है लेकिन पिछले कुछ महीनों से लगातार कभी शुक्रवार तो कभी बुधवार को कैबिनेट की बैठक हो रही है।
इससे पहले 6 अगस्त को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में 36 एजेंडों पर मुहर लगी थी। जिसमें पीएमसीएच में 4315 विभिन्न पदों पर बहाली करने की भी कैबिनेट में स्वीकृति दी गई थी। इसके अलावा परिवहन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय में निम्न वर्गीय लिपिक 102 पदों के सृजन की भी स्वीकृति भी दी गयी थी। उसके साथ ही पटना जू में टॉय ट्रेन चलने का फैसला भी लिया गया था। इसी तरह के कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे।
उधर,कैबिनेट की यह बैठक वैसे तो कै 20 अगस्त को ही तय किया गया था लेकिन कैबिनेट विभाग की तरफ से लेटर भी जारी कर दिया गया था और तैयारी का निर्देश भी दिया गया था लेकिन तिथि में बदलाव कर दिया गया। असल में बीजेपी कोटे के दोनों उपमुख्यमंत्री के दिल्ली जाने के कारण यह बदलाव किया गया था। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा राज्यसभा के उम्मीदवार के चयन को लेकर दिल्ली गए थे। लिहाजा यह बैठक अब आज होगी।