राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
05-Mar-2020 03:02 PM
DESK : आज देश की सबसे महंगी और शाही शादी कर्नाटक में होने जा रही है. ये शाही शादी है एक बीजेपी नेता की बेटी की. इस शादी में शामिल होने के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं को भी न्योता दिया गया है. इस शादी की भव्यता का अंदाजा आप इस से लगा सकते हैं कि इस शादी में 500 से ज्यादा पंडित को मंत्र पढ़ने के लिए बुलाया गया है.
ये शाही शादी कर्नाटक सरकार में मंत्री औऱ बीजेपी नेता श्रीरामुलु की बेटी की होने जा रही है. अपनी बेटी रक्षिता की शादी में शामिल होने के लिए बी श्रारामुलु ने एक लाख मेहमानों को न्योता दिया है. शादी में आने के लिए किसी को भी व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण नहीं दिए जाने की स्थिति में मीडिया के जरिए लोगों को इसमें आने को कहा गया है. आज होने वाली शादी देश की सबसे बड़ी और महंगी शादी मानी जा रही है.
शादी के फंक्शन की शुरूआत 27 फरवरी से ही हो गई थी. आज शादी है और पूरे 500 पंडित इस शाही शादी को संपन्न कराएंगे. सभी बेंगलुरू पहुंच चुके हैं और उनके रुकने का खास इंतजाम किया गया है. सभी अतिथियों के रहने के लिए ताज वेस्ट इंड होटल में व्यवस्था की गई है. 40 एकड़ में होने वाली शाही शादी में 15 एकड़ में कार पार्किंग, 6 एकड़ में खाने की व्यवस्था की गई है. जिस मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट ने दीपिका पादुकोण के शादी में काम किय था उसे इस शादी में बुलाया गाया है.