घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
05-Jun-2024 04:56 PM
By First Bihar
DELHI: तमाम तरह की कयासों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास में एनडीए की बैठक जारी है। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलगू देशम पार्टी के चीफ चंद्रबाबू नायडू के अलावे गठबंधन के सभी दलों के शीर्ष नेता मौजूद हैं। संभावना जताई जा रही है कि बैठक खत्म होने के बाद एनडीए आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद एक तरफ जहां एनडीए सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन में केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए संभावनाओं को तलाश रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के आवास पर सहयोगी दलों की बैठक बुलाई है।
सहयोगी दलों के साथ बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा सौंपने के साथ ही प्रधानमंत्री ने लोकसभा को भंग करने की सिफारिश कर दी। कहा जा रहा था कि 7 जून को होने वाली बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा इसके बाद नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को आज ही संसदीय दल का नेता चुना जा सकता है और एनडीए आज ही राष्ट्रपति को सांसदों का समर्थन पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के आवास में एनडीए की बैठक चल रही है और बैठक खत्म होने के बाद ही एनडीए का अगला कदम क्या होगा, इसकी जानकारी सामने आएगी। ऐसे में हर किसी की नजर एनडीए की बैठक पर है।