अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Oct-2020 10:28 AM
SAMSTIPUR: आज प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज 13 विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगे. तेजस्वी यादव आज हसनपुर में भी रैलियों को संबोधित करेंगे. हसनपुर विधानसभा इलाके में बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव मैदान में हैं.
तेजस्वी के हसनपुर आगमन से पहले तेज प्रताप यादव ने सभी को रैली में आने का न्योता दिया है. तेजप्रताप यादव ने ट्विट कर लिखा है कि ‘दिनांक 26.10.2020 को हसनपुर की क्रांतिकारी धरती पर "अर्जुन" तेजस्वी यादव का आगमन होने जा रहा है. हसनपुर के तमाम जनमानसों को आमंत्रित किया जाता है.तेजप्रताप ने एक बार फिर तेजस्वी को अर्जुन कहकर संबोधित किया है.
कल दिनांक 26.10.2020 को हसनपुर की क्रांतिकारी धरती पर "अर्जुन" @yadavtejashwi जी का आगमन होने जा रहा है।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) October 25, 2020
हसनपुर के तमाम जनमानसों को आमंत्रित किया जाता है। pic.twitter.com/9jknoeGBSC
बता दें कि इस बार तेजप्रताप यादव महुआ विधानसभा छोड़कर हसनपुर विधानसभा से अपना किस्मत आजमा रहे हैं. तेजप्रताप यादव अपने अनोखे अंदाज से वोटरों को लुभा रहे हैं. कभी गाड़ी के उपर बैठकर तो कभी साइकिल से वह वोटरों के बीच जाकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं. देखा जा रहा है कि तेजप्रताप यादव गांव-गांव जाकर लोगों से अपने लिए वोट करने की अपिल कर रहे हैं. कभी वह लोगों के बीच सत्तू खा रहे हैं तो कभी नाव पर चढ़कर इलाके का भ्रमण कर रहे हैं. बता दें कि हसनपुर में दूसरे चरण यानी 3 नवंबर को वोट डाले जाने हैं